Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में नैनीताल जिले के ब्लॉक भीमताल, रामनगर, रामगढ़, हल्द्वानी की महिलाओं ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। महिला समूह द्वारा बनाए गए इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति बेहद प्रतिभावान होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा की महिला स्वयं समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने की जरूरत है। इसके लिए उत्पादों में वैल्यू एडिशन के साथ-साथ उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर फोकस करना होगा। कुछ महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों को विदेशों में बिक्री किए जाने पर राज्यपाल ने उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे समूह अन्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राज्यपाल ने कहा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी अपने समूहों से जोड़ें। राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों वुडन कलाकृतियां, ऐंपण, हैन्डीक्राफ्ट, एलईडी लाइट्स, मसाले, बेकरी उत्पाद, अचार, जैम आदि की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्पाद नैनीताल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक खरीदे इस ओर अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है।राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से हरसंभव मदद दी जाए। समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए अधिक से अधिक आउटलेट उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्रशिक्षण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जनपद में स्थापित स्वयं सहायता समूहों व ग्राम्य विकास के अन्य योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारीगण तथाविभिन्न क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments