Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड राहुल गांधी की सफल यात्रा के समापन का श्रेय मुख्यमंत्री धामी ना...

राहुल गांधी की सफल यात्रा के समापन का श्रेय मुख्यमंत्री धामी ना लेंः धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा के समापन का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए जाने का मखौल उड़ाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री के इस बयान को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे बताया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि राहुल गांधी ने जब से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी तभी से भाजपा के नेता इसका मखौल उड़ाने में लगे थे परंतु राहुल गांधी ने जिस बहादुरी और विश्वास के साथ इस यात्रा को पूरा किया है वह उनकी इच्छा शक्ति और देश की एकता और अखंडता के प्रति उनका समर्पण दर्शाता है।
उन्होंने कहा लाल चैक पर झंडा फहरा कर एक बार फिर से राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया है कि वह उस बहादुर नेहरू और गांधी परिवार की बहादुर संतान है जिसके दो दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए शहादत दी और जिनके बाप दादा ने देश की आजादी के लिए लंबी जेल यात्राएं सही और आजादी के बाद देश के नव निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में यात्रा के समापन पर धारा 370 का हवाला दिए जाने को छोटा मुंह बड़ी बात की संज्ञा दी और कहा कि जब भी कांग्रेस आएगी, कांग्रेस एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर को एक संगठित प्रदेश बनाकर वहां के लोगों की जन आकांक्षाओं के विपरीत लिए गए केंद्र के फैसले को बदलने का काम करेगी।
उन्होंने कहा राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और राज्य के दो शक्तिशाली नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती इस यात्रा में उनका स्वागत करते दिखाई दिए। यही नहीं हजारों कश्मीरियों ने भी उनका स्वागत किया। प्रताप ने कहा आगामी विधानसभा के चुनाव राहुल गांधी की देश में बढ़ती लोकप्रियता और जनता में स्वीकार्यता कोशिश करेंगे। जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से हो चुकी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार का राहुल गांधी को एकमात्र विकल्प बताया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments