Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड लक्ष्य की प्राप्ति में ‘गुरू आज्ञा’ का सर्वाेपरि महत्वः सुभाषा भारती

लक्ष्य की प्राप्ति में ‘गुरू आज्ञा’ का सर्वाेपरि महत्वः सुभाषा भारती

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखा, 70 इंदिरा गांधी मार्ग, (सत्यशील गैस गोदाम के सामने) निरंजनपुर के द्वारा आज आश्रम प्रांगण में दिव्य सत्संग-प्रवचनों एवं मधुर भजन-संर्कीतन के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक ‘‘सद्गुरू श्री आशुतोष महाराज जी’’ की शिष्या तथा देहरादून आश्रम की प्रचारिका साध्वी विदुषी सुभाषा भारती जी ने अपने प्रवचनों के द्वारा उपस्थित भक्तजनों को बताया कि भक्ति के मार्ग में शिष्य की लक्ष्य प्राप्ति तभी सुलभ-सहज़ हो पाती है जब वह अपने सद्गुरूदेव की आज्ञा में पूर्णतः चला करता है। भाई लहना तभी गुरू अगंद देव जी बन पाए जब वे अपने गुरू की आज्ञा में चले। गडरिये से सम्राट चंद्रगुप्त में परिवर्तित होना भी तभी सम्भव हुआ जब वह अपने गुरू चाणक्य के आदेशों का पालन कर पाए। शिवा जब अपने गुरू समर्थ रामदास के आधीन हुए, उनकी पूर्ण आज्ञा में स्वयं को लगाया तभी वे छत्रपति शिवाजी बन पाए। गुरू के वाक्य ‘मंत्र’ के सदृश्य हुआ करते हैं। पूर्ण गुरू ‘सर्व समर्थ’ हुआ करते हैं और उनके द्वारा सहज़ता से भी कहा गया वाक्य ‘ब्रह्म्वाक्य’ होता है जो कि समय आने पर अवश्य ही फलीभूत हुआ करता है। गुरू आज्ञा रूपी लक्ष्मण रेखा के भीतर चलने वाले शिष्य को तीनों लोकों में सद्गुरू निर्भय बना दिया करते हैं। साध्वी जी ने कहा कि दो तरह के शिष्य हुआ करते हैं, एक मनमुख तथा दूसरा गुरूमुख। मनमुख शिष्य मन के आधार पर चला करता है, गुरू के वचनों को वह साधारण रूप से लिया करता है अतः एैसा शिष्य लक्ष्य प्राप्ति किए बिना ही मार्ग से च्युत हो जाया करता है जबकि गुरूमुख शिष्य अपने गुरूदेव के मुख अर्थात उनके वचनों का अक्षरशः पालन करते हुए भक्ति मार्ग पर निरंतर आगे ही आगे बढ़ता चला जाता है और अपना लक्ष्य (परमात्मा) की प्राप्ति गुरू कृपा से सहज़ ही कर लिया करता है।
आज के कार्यक्रम का भी सुन्दरतम् भजनों की प्रस्तुति देते हुए शुभारम्भ किया गया। मंचासीन संगीताचार्यों ने मनभावन भजनों का गायन करते हुए उपस्थित भक्तजनों को झूमने पर विवश कर दिया। 1. प्रभु आ जाओ अब आ जाओ, मेरे नैना कब से तरस रहे, सावन भादो में बरस रहे, प्रभु आ जाओ, प्रभु आ जाओ……. 2. आना है तो आ राह में फेर नहीं है, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है…… 3. तेरी सादगी ने हमें जीत लिया, राजदार था रंगदार कर दिया…… 4. रहें तेरे दर्शन अंखियन मंे आस बन के…… तथा 5. मुझे अपने ही रंग में रंग दे….. इत्यादि भजनों से खूब समां बांधा गया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments