Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों सहित चार संस्पेंड

शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों सहित चार संस्पेंड

हरिद्वार। कांवड़ मेला शुरू होने के बाद जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारी पल पल की खबरों का जाएजा ले रहे है। लगातार व्यवस्थाओं का जाएजा लिया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। जबकि दो लगातार ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने एसएसपी अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
कांवड़ मेले में पुलिस से जुड़ी व्यवस्थाओं के निरीक्षण पर आए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने हरकी पैड़ी सहित मुख्य जगहों पर पहुंचकर। एसएसपी अजय सिंह से आवश्यक जानकारी दी और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों की कारगुजारी से एडीजी को अवगत कराया। जिस पर एडीजी ने इन सभी चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में आरटीसी देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और देहरादून में ही तैनात अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, पिथौरागढ़ से ड्यूटी पर आए कांस्टेबल भुवन पांडे और हरिद्वार में ही तैनात कांस्टेबल प्रवेश चैहान शामिल हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और अपर उप निरीक्षक प्रवेश कुमार लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। जबकि भुवन पांडे और प्रवेश चैहान शराब पीकर ड्यूटी करते पाए गए थे। एसएसपी ने बताया कि अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments