Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड्स अनिवार्यः डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड्स अनिवार्यः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में भारत स्काउट एंड गाइड्स की इकाईयां अनिवार्य रूप से स्थापित की जायेगी, ताकि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन तथा व्यावहारिक नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था को राजकीय शिक्षण संस्थानों के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जायेगा। इसी प्रकार उच्च शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की इकाईयां स्थापित की जायेगी।
शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेडा में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की बतौर अध्यक्ष पहली समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सूबे के समस्त निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ0 रावत ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों की भी जानकारी होना जरूरी है, जो उनको स्काउट-गाइड के रूप में आसानी से दी जा सकती है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी स्कूलों में स्काउट एंड गाइड्स को अनिवार्य रूप से लागू करने की संस्तुति की गई है। जिसको देखते हुये सूबे में विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत शिक्षा व मदरसा बोर्ड के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थानों में भी स्काउट एंड गाइड्स की इकाई स्थापित की जायेगी। इसी प्रकार उच्च शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की इकाईयां गठित की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से भी जोड़ा जायेगा। डॉ0 रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्काउट मास्टर के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments