Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड सीएम आॅफिस के सर्वेन्ट क्वार्टर में युवती की आत्महत्या प्रकरण के विरोध...

सीएम आॅफिस के सर्वेन्ट क्वार्टर में युवती की आत्महत्या प्रकरण के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सर्वेन्ट क्वार्टर में युवती की आत्महत्या प्रकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदर्शन के साथ धामी सरकार का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए ऐस्लेहाॅल चैक पर केन्द्र की मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिह गोगी ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चाहे अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड हो या मुख्यमंत्री आवास के सर्वेन्ट क्वार्टर में युवती की आत्महत्या का मामला इनसे ऐसा प्रतीत होता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का झूठा नारा देने वाली भाजपा की प्रदेश में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में राज्य पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है उसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास सर्वेन्ट क्वार्टर में युवती की आत्महत्या के मामले में भी लीपापोती की आशंका है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments