Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड सुरेंद्र कुकरेती यूकेडी के संरक्षक नियुक्त, केंद्रीय अध्यक्ष ने किया स्वागत

सुरेंद्र कुकरेती यूकेडी के संरक्षक नियुक्त, केंद्रीय अध्यक्ष ने किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र कुकरेती को दल संरक्षक नियुक्त किया है। श्री कुकरेती का केंद्रीय कार्यालय में जबरदस्त स्वागत और अभिनंदन समारोह किया गया। इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सुरेंद्र कुकरेती का एवं उनके परिवार उत्तराखंड आंदोलन में जो कुर्बानी दी है वह साधारण व्यक्ति नहीं दे सकते।
श्री कुकरेती को संरक्षक बनाने से दल को बहुत लाभ प्राप्त होगा। दल के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं और चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए श्री कुकरेती को दल के संरक्षक बनाया गया है। राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियों से खफा हो गई है वह महिला सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए हम सब लोगों को एकजुट होकर राष्ट्रीय पार्टियों का मुकाबला करना होगा। नवनियुक्त संरक्षक माननीय कुकरेती जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा परिवार और मैं राज्य के आंदोलन से लेकर अब तक राज्य के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं लेकिन अब राज्य को बचाने की चुनौती हमारे सामने आ खड़ी हुई है। राज्य बनाने को लेकर इतना भ्रम नहीं था जितना अब इस को बचाने में भ्रम पैदा हो गया है। हमारे लोग हाशिए पर हैं और बाहरी ताकतों का प्रदेश में कब्जा हो गया है उसको हमें अपने मूल निवासियों को वापस करने की चुनौती है। मैं यह चुनौती शिकार करता हूं और भविष्य में उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड के लोगों से संवाद कर दल के संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय बौड़ाई ने किया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments