Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड सेब के काश्तकार लगा पाएंगे अपनी पसंद की सेब की सीडलिंग या...

सेब के काश्तकार लगा पाएंगे अपनी पसंद की सेब की सीडलिंग या क्लोनल रूटस्टॉक की वैरायटी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा शीतकालीन सीजन में सेब के पौधों वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा पौधा किसानों की आत्मा होती है और सेब बागवानों को अच्छी पैदावार और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध सेब बागवानों को वितरित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सेब पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा सेब कास्तकारों कि जो मांग है उनके अनुसार उन्हें सेब के रूटस्टॉक क्लोनल की वैरायटी या सीडलिंग सहित अन्य विभिन्न प्रजाति के जो भी पौधे सेब कास्तकार मांग करता है उन्हें वही पौधे उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा मंत्री जोशी ने नर्सरियों पर लगने वाले जीएसटी को भी हटाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सेब के पौधों के गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय।
मंत्री जोशी ने कहा 4 जनवरी को सेब के काश्तकारों की एक बैठक बुलाई है, जिसमे उन्होंने प्रदेश के सभी काश्तकारों को आमंत्रित किया ताकि उनके सुझाव लिए जा सकें। मंत्री जोशी ने कहा इस बैठक के माध्यम से जो भी सुझाव किसानों के आएंगे निश्चित ही उन्हें शामिल किया जाएगा। आने वाले समय में जब सेब कास्तकार अपनी पसंद के सेब की वैरायटी लगाएगा निश्चित ही यह योजना मिल का पत्थर साबित होगी। मंत्री जोशी ने कहा कि जो सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी हो उस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चैहान, सचिव नितिका खंडेलवाल, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments