Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान तक पहुंचा

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान तक पहुंचा

हरिद्वार। उत्तराखंड में पहाड़ों में दो दिनों से जारी बारिश की वजह से हरिद्वार में रविवार दोपहर बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। हालांकि एक घंटे बाद गंगा का जलस्तर कुछ कम हुआ था। इस साल यह पहला मौका है, जब चेतावनी निशान तक गंगा का जलस्तर पहुंचा है।
गंगा का चेतावनी स्तर 293 और खतरा 294 मीटर माना जाता है। शनिवार तक गंगा 292.80 मीटर तक पहुंच गई थी। रात में 292.60 तक गंगा का जलस्तर चल रहा था। रविवार दोपहर एक बजे अचानक जलस्तर 293 मीटर पहुंच गया। अधिकारियों को जानकारी दी गई। गंगा का जल स्तर बढ़ता देख भीमगोड़ा बैराज के गेट खोल दिए गए थे। इसके बाद तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 292.45 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जल स्तर बढ़ने से कांगड़ी, गाजीवाला और श्यामपुर क्षेत्र में गंगा से सटे गांवों में दहशत का माहौल था। रात को गंगा के जल स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों समेत बाढ़ चैकियों को अलर्ट कर दिया है। पशुलोक बैराज से अधिक मात्रा में जल छोड़े जाने के कारण, भीमगोड़ा बैराज पर जल स्तर चेतावनी निशान पर पहुंच गया था। चेतावनी का निशान 293 मीटर है। इस वजह से भीमगोडा बैराज से भी जल की निकासी की गई है। भारी बारिश से गंगा और सोलानी नदी उफान पर हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के एकदम करीब पहुंच गया है। पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है। पानी बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments