Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड ’हर घर तिरंगा आउटलेट’ का डीएम ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

’हर घर तिरंगा आउटलेट’ का डीएम ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

रूद्रपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अन्तर्गत विकास भवन परिसर में स्थापित ’’हर घर तिरंगा आउटलेट’’ का जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वंय भी अपने लिए ध्वज खरीदा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर, नगर पंचायत स्तर, नगर निगम स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे- हर घर तिरंगा पद यात्रा, हर घर तिरंगा जागरूकता संगोष्ठी इत्यादि कार्यक्रम जन सामान्य एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से आयोजित कराने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि हमारा लक्ष्य हैं कि 15 अगस्त 2022 तक संचालित होने वाले इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद में 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के बने राष्ट्रीय ध्वज तैयार किये जायेंगे जो कि जनपद के स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किये जा रहें है। उन्होंने बताया कि जनपद के हर कोने तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए इसके वितरण का अभियान भी चलाया जायेगा और घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, टॉल प्लाजा, पुलिस चैकीध्थाना, गैर सरकारी परिसरों हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments