Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा के बजट सत्र में सरकार के मंत्रियों की...

कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा के बजट सत्र में सरकार के मंत्रियों की तैयारी पर उठाए सवाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सरकार के मंत्रियों की तैयारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री बिना तैयारी के सदन में पहुंचे हैं तथा विपक्षी दल के विधायकों के प्रश्नों का उत्तर देने में भी नाकाम रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री तथा लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे सतपाल महाराज द्वारा सदन में दिये गये प्रश्नों के उत्तर पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा सदन मे कांग्रेस विधायक विरेन्द्र कुमार द्वारा पूछे गये प्रश्न, कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा के तहत अभी तक कितनी कि.मी. सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है? लोक निर्माण मंत्री द्वारा दिये गये इस प्रश्न के उत्तर पर हैरानी व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कुल 659 मार्गों के 3086 कि.मी. लम्बाई को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा के सापेक्ष विभाग द्वारा माह मार्च के दूसरे पखवाड़े तक मात्र 911 कि.मी. सड़को को गड्ढामुक्त करने की बात स्वीकारी गई है तथा विभागीय मंत्री द्वारा अपने उत्तर में माह मार्च के अन्त तक बाकी बची 2175 कि.मी. सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई जो कि हास्यास्पद होने तथा विधानसभा सदन के साथ-साथ प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाली है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदन में पूछे गये अन्य प्रश्न कि क्या सरकार की प्रदेश के सभी क्षतिग्रस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की योजना है, का भी विभागीय मंत्री द्वारा गोलमोल जवाब दिया जाना प्रत्यक्ष रूप से दर्शित करता है कि भाजपा सरकार में जनहित से जुडे मामलों के प्रति भाजपा सरकार कतई गम्भीर नहीं है तथा सरकार के मंत्री न केवल जनता अपितु सदन को भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री बिना तैयारी के सदन में पहुंचे हैं तथा वे विपक्षी दल के विधायकों के एक भी प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments