Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारीः सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप 

ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारीः सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप 

देहरादून। कोई भी प्रयास और अभियान तब तक सफल नहीं होता जब तक उसमें प्रत्येक की हिस्सेदारी शामिल नहीं होती है। यह बात जाने-माने सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक कार्यक्रम में कही। हाल ही में संदीप के नेतृत्व में यस वर्ल्ड एवं सेव अर्थ मिशन की टीम द्वारा जलवायु परिवर्तन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्येश्य धरती पर हो रहे ग्लोबल वॉर्मिंग के दुष्प्रभावों को लेकर समाज का ध्यान आकर्षित करना रहा।
इस अवसर पर बात करते हुए सेव अर्थ एक्टिविस्ट संदीप ने कहा कि “आज जलवायु परिवर्तन एक ऐसी समस्या है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिये बड़ा खतरा बन चुकी है। वास्तव में हम सबका भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भले ही इस संबंध में सरकार की बैठकें होती रहती है, जिनमें कई वादे किये जाते हैं, मगर इन सबका अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है, जो चिंता का विषय है। इसलिये उन्होंने कहा कि इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह खासकर कार्बन का प्रयोग कम करके ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।“
दरअसल, एक साधारण किसान परिवार में पैदा हुए संदीप चैधरी का धरती एवं पर्यावरण के प्रति शुरू से ही गहरा लगाव रहा है। यही वजह रही कि उन्होंने पर्यावरण बचाने के बड़े अभियान के साथ अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इसके लिये उन्होंने “यस वर्ल्ड” नामक एक संस्था शुरू की जो धरती एवं पर्यावरण के संबंध में जागरूकता फैलाने का काम करती है। इस संस्था के माध्यम से संदीप चैधरी लोगों को जागरूक करते हुए बताते हैं, कि किस तरह हम अपनी धरती को अधिक हरित एवं कार्बन रहित बना सकते हैं। इन्हीं जागरूकता अभियानों के लिये देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments