Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज के बच्चों संग किया संवाद...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज के बच्चों संग किया संवाद स्थापित, सुनी उनकी समस्याएं

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ फुटबाल, वॉलीबॉल, एथिलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, जुड़ो सहित आदि खेलों का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद करने का उनका मुख्य उद्देश्य यहां पर निवासरत बच्चों को यहां पर आ रही किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुनना रहा है।कहा कि इस दौरान यहां निवासरत बच्चों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही बच्चो द्वारा कई सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा सभी की समस्याएं सुनने के साथ उनके जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चो से कहा कि आप सभी को अपने गेम को बेहतर करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें,अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी साथ ही कहा कि अब आप सभी को अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है।कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर जी, संयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेन्द्र भट्ट, एस०के० सार्की,स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित विभागीय अधिकारीगण और बच्चे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments