Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने वर्ष 2022-23 में 988 करोड़ रु. की व्यवसाय...

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने वर्ष 2022-23 में 988 करोड़ रु. की व्यवसाय वृद्धि की

देहरादून। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के सभागार कक्ष में बैंक अध्यक्ष हरी हर पटनायक द्वारा वर्ष 2022-23 के वित्तीय परिणामों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में वित्तीय क्षेत्र में कई परिवर्तन हुये एवं बैंक के समक्ष कई चुनौतियाँ थी उसके उपरान्त भी बैंक की कई उपलब्धियों रहीं। बैंक द्वारा वर्ष 2022-23 में कुल रु 988 करोड़ की व्यवसाय वृद्धि की गयी एवं बैंक का कुल व्यवसाय स्तर 10ः266 करोड़ का स्तर प्राप्त किया गया एवं वृद्धि दर 10.60 प्रतिशत रही जबकि पिछले वर्ष 7.80 प्रतिशत थी। वर्ष 2022-23 मैं ऋण में पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 12.78 प्रतिशत की वृद्धि की गयी तथा बैंक की जमाराशि में 9.75 प्रतिशत की वृद्धि हुयी।
यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा गत वर्ष रु 10 हजार करोड़ का व्यवसाय स्तर भी प्राप्त किया गया जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है तथा बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष रु 6.82 करोड़ की तुलना में इस वर्ष बढ़कर रु 43.78 करोड़ रहा। इस वित्तिय वर्ष में भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में 10708 लाभार्थियों को रु 200 करोड़ के ऋण वितरित किये गये। बैंक का नेट एनपीए 3.04 प्रतिशत से घटकर गत वर्ष मात्र 1.50 प्रतिशत रहा एवं गत वर्ष 29.27 करोड़ की कटौती की गयी जबकि वर्ष 2021-22 में यह मात्र 2.71 करोड़ की कटौती हुयी थी। संदिग्ध ऋणों की वसूली हेतु बैंक द्वारा एक मुश्त निपटारा योजना संचालित की गयी, जिसमें 952 लाभार्थियों द्वारा रू 12.72 करोड़ जमा किये गये (पूर्व वर्ष 590 खातों में रू 5.98 करोड़ वसूले गये।
पीएमएसबीवाई या पीएमजेजेबीवाई के अन्तर्गत 1.96 लाख का पंजीकरण किया गया जबकि पिछले वर्ष 0.70 लाख का पंजीकरण किया गया था। एपीवाई के अन्तर्गत 28702 पंजीकरण किये गये (पिछले वर्ष 2088 पंजीकरण हुये थे।) पीएमएसबीवाई या पीएमजेजेबीवाई के अन्तर्गत 128 लभार्थियों के रू 2.56 करोड़ के बीमा दावों का भुगतान किया गया। बैंक द्वारा गत वर्ष दो नयी शाखाएं खोली गयी। वर्ष 2022-23 में 150 नये बैंक मित्र जोड़े गये एवं 624 बैंक मित्रों के माध्यम से उत्तराखण्ड के सुदूर क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। इन बैंक मित्रों द्वारा 56590 नए बचत खाते खोले गये।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments