Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के...

पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के घाट उतारा

देहरादून। साहिया के फटेऊ गांव में पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार के अनुसार प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत राजस्व क्षेत्र समाल्टा के फटेऊ गांव निवासी गजेंद्र सिंह चैहान घर पर पत्नी गुड्डी देवी (35) और ढाई साल की बेटी के साथ मौजूद था। दोनों का विवाह करीब चार साल पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि इस बीच किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। जिस पर गजेंद्र सिंह घर से बाहर चला गया। गुड्डी देवी बेटी के साथ सो गई।
कुछ देर बाद गजेंद्र सिंह गंडासा लेकर वापस लौटा और अचानक पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जंगल की ओर भाग गया। बेटी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गुड्डी देवी का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, प्यारे राम शर्मा, जगत राम शर्मा, मिनाक्षी, भोपाल दास मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार ने बताया कि शव के साथ ही घटना स्थल से गंडासा कब्जे में लिया गया है। प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पति ने पत्नी की हत्या की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments