Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री से हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की...

मुख्यमंत्री से हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने भेंट की। इस अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद थे।
मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया से शुभारम्भ हो रहा है। भगवान केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया। अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है तथा बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में अभिरूचि रही है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने भी अभिलिप्सा पांडा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments