Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड आइएचएम के प्रधानाचार्य व एचओडी फूड प्रोडक्शन राज्यपाल से मिले

आइएचएम के प्रधानाचार्य व एचओडी फूड प्रोडक्शन राज्यपाल से मिले

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में आइएचएम देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ0 जगदीप खन्ना व एचओडी फूड प्रोडक्शन मनीष भारती ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान द्वारा मिलेट्स पर किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने उगाए जाने वाले प्रमुख मिलेट्स, उनकी उपयोगिता व आइएचएम द्वारा मिलेट्स से बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि ‘‘मिलेट्स’ जिसे हम मोटा अनाज भी कहते हैं, पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं। कोरोना के बाद सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो गए हैं और वे मिलेट्स खाद्य पदार्थों को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सुपर भोजन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मिलेट्स अनाज के उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं, इसे आगे बढ़ाने के विशेष प्रयास किये जाने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि संस्थान मिलेट्स को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को इससे होने वाले फायदों के बारे में बतायें। उन्होंने कहा कि मिलेट्स की पैदावार में किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन की जरूरत है, जिससे वे मोटे अनाजों का अधिकाधिक उत्पादन करें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments