Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड डीजीपी ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर एवं प्रभावी रूप से चलाये...

डीजीपी ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर एवं प्रभावी रूप से चलाये जाने के दिए निर्देश

देहरादून। पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त जनपदों के वरिष्ठ, पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर लगातार एवं प्रभावी रूप से चलाया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया त्वरित गति से करने एवं सम्बन्धित राज्य से सत्यापन रिपोर्ट समय से प्राप्त करने हेतु समस्त अन्य राज्यों को सकुर्लर जारी किये जाने का निर्णय लिया गया है।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर कार्यवाही की जाय। आगामी जी-20 सम्मेलन हेतु अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए डेलीगेट्स की सुविधानुसार सुरक्षा एवं रूट प्लान बनाये जाने के निर्देश दिए। आगामी दिनों में होने वाली कांवड मेले हेतु अर्न्तराज्यीय समन्वय हेतु समुचित तैयारी के साथ बैठक का आयोजन किया जाने के डीजीपी ने निर्देश दिए। कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत यू-ट्यूब एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उकसाने वाले वीडियो बनाने वाले लोगों की काउंसलिंग के साथ ही कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त हेतु समस्त जिलों के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये गये। कानून का उल्लंघन करने वाले को किसी भी दशा में बख्शा न जाये। हिंसा,जन सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। हेट स्पीच के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरन्त मुकद्मा पंजीकृत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर डॉ0 वी. मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था तथा ए0पी0 अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments