Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड सिक्योर हिमालय के अंतर्गत बेहतर कार्ययोजना बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

सिक्योर हिमालय के अंतर्गत बेहतर कार्ययोजना बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने सिक्योर हिमालय परियोजना के सम्बन्ध में वन विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक आवश्यक बैठक ली। जिलाधिकारी ने सिक्योर हिमालय के अंतर्गत वन विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का अवलोकन किया तथा कार्य योजना को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिक्योर हिमालय परियोजना के अंतर्गत जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण, उच्च हिमालय क्षेत्र में निवासरत लोगों की आजीविका संवर्धन, वन्यजीव अपराधों को रोकने एवं बेहतर संवाद प्रणाली तथा जानकारियों के प्रबंधन को लेकर एक ठोस कार्य योजना तैयार की जाय ताकि उच्च हिमालयी क्षेत्र को संरक्षित रखा जा सकें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्ययोजना मे फ्रंटलाइन स्टाफ की ट्रेनिंग के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए फोटोग्राफी, ट्रेंकिंग, नेचर गाईड आदि के प्रशिक्षण को शामिल किया जाय! उन्होंने इको टूरिज्म को विकसित करने के लिए हट्स निर्माण को भी कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने एडवेंचर टूरिज्म को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण व उपकरण क्रय किये जाने को भी कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उप प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निवासरत लोगों के साथ भी बैठक आयोजित कर उच्च हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण को लेकर उनके सुझाव प्राप्त किये जायें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments