Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड दारमा में नदी नाले ऊफान पर, धौलीगंगा में ट्राली बही, कई मार्ग...

दारमा में नदी नाले ऊफान पर, धौलीगंगा में ट्राली बही, कई मार्ग बंद, जनजीवन प्रभावित

पिथौरागढ़। दारमा में बारिश से चल गांव के पास नाला ऊफान पर आ गया था। जंगलों में कीड़ा जड़ी दोहन के लिए गए ग्रामीणों को वापस लौटते समय नाला पार करना पड़ा। ऊफान पर आए नाले तक पहुंचने के लिए उन्हें रस्सियों का सहारा लेना पड़ा। इस सूचना के बाद एसडीआएफ, एनडीआरएफ की टीम भेजी गई। प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार जिले में कही भी बादल नहीं फटा है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार दारमा के चल गांव को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी में एक ट्राली बह गई है। चल के ग्रामीण दिनेश सिंह चलाल ने एसडीएम धारचूला से इस स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। कीड़ा-जड़ी के लिए जंगल गए लोगों को भारी बारिश के बीच चट्टानी मार्ग से और ऊफान पर आए नाले को पार करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जान हथेली पर रख ग्रामीण वापस लौटे।
धारचूला के निकट दोबाट में टनकपुर तवाघाट हाईवे बंद होने से चीन सीमा का संपर्क भंग है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम व उच्च हिमालय को जाने वाले वाहन दोबाट में फंसे हैं। वहीं धौलीगंगा नदी में ट्राली बहने और 200 सौ लोगों के फंसने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिले में 13 मार्ग बंद है। चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट -लिपुलेख मार्ग पेलसिती के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय गए वाहन फंसे हैं। धारचूला से तवाघाट के मध्य दोबाट में और तवाघाट -पांगला के मध्य मलघाट के पास भी मलबा आ चुका है।
सीमांत क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मलबा आने और सड़क टूटने, धंसने से एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं। गंगोलीहाट- चैरपाल मार्ग में कई मीटर सड़क धंस चुकी है। सातसिलिंग -थल मार्ग पर दो पूर्व गिरा मलबा नहीं हटाए जाने से वाहन संचालन प्रभावित हो रहा है। सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से दुर्घटना का अंदेशा बना है। जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं। जिससे एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments