Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड ट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल

ट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल

रुड़की। नगला इमरती हाईवे पर रेलवे ब्रिज के निकट एक ट्रक ने दिल्ली के कांवड़ यात्रियों के लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ कांवड़ यात्री शामिल हैं। जिसके बाद सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से ट्रक चालक समेत चार कांवड़ियो को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिल्ली के नौ कांवड़ यात्री जल लेने के लिए लोडर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। रात को करीब 12 बजे जैसे ही लोडर हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर नगला इमरती ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसे में लोडर सवार नौ कांवड़ यात्री तथा एक ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हुए है।
घायलों के नाम राजेंद्र (45) पुत्र भूप निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली, आशीष (20) पुत्र सुरेश निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली, अभिषेक (19) पुत्र सुरेश, अंशु (16) पुत्र राजेन्द्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली, मोहित (20) पुत्र सतपाल निवासी नंद नगरी दिल्ली, अंकित (25) पुत्र कुलदीप निवासी चंचल पार्क थाना 16 दिल्ली चालक लोडर, सचिन (26)पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली, वंश(18) पुत्र राजेंद्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली, विकास पुत्र मुकेश कुमार निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली तथा ट्रक चालक राजा निवासी मुरादाबाद है। जिनमें से ट्रक चालक समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments