Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड जनता कांग्रेस को सत्ता में काबिज करवाने को अपना मन बना चुकी...

जनता कांग्रेस को सत्ता में काबिज करवाने को अपना मन बना चुकी है : गणेश गोदियाल

पौड़ी। विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ जोशीले अंदाज में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाये। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस लें । उत्तराखण्ड की जनता कांग्रेस को सत्ता में काबिज करवाने को अपना मन बना चुकी है और जगह जगह वर्तमान बीजेपी सरकार का विरोध होना शुरू हो गया है। साथ ही बीजेपी पर तंज कसते हुये कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी दहाई का अंक भी पार नहीं कर पायेगी और कांग्रेस प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनायेगी । इस दौरान कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल, पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल सिंह, नगर अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, चंद्रमोहन सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, किरन रौतेला, आरती पंवार, मीना लिंगवाल, विकास रावत , धीरज माही सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments