Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड गधेरे में गिरी कार, एक की मौत, दो अन्य घायल

गधेरे में गिरी कार, एक की मौत, दो अन्य घायल

कोटद्वार। एक कार अनियंत्रित होकर गधेरे में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना थलीसैण जोगिमणी मोटर मार्ग बीरोंखाल के पास हुई है जहां एक वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पटृी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मृतक की पहचान तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51 वर्ष), ग्राम मटकुंड, पटृी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments