Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना...

प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है : गौतम

 दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की पत्रकार वार्ता

काशीपुर। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पब्लिक स्कूलों का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। सरकारी स्कूलों की हालत खस्ताहाल है और वह लगातार बंद हो रहे हैं। प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है। गौतम बुधवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए एक लंबा आंदोलन चला। जिसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन, प्रदेश की सरकारों ने लोगों के सपने को पूरा नहीं किया। बीमार को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा के मामले में भी प्रदेश पिछड़ गया है।

प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। लेकिन, सरकार के पास मैनेजमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार उत्तराखंड के बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन और क्वालिटी हेल्थ न दे पाए उसे सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। पिछले 20 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकार बनी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में वायदे किए वह पूरे नहीं किए। जनता दिल्ली और उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस व आप के घोषणा पत्रों का अध्ययन करें और वह खुद देखे कि कौन सी पार्टी ने चुनावी घोषणा पक्ष के वायदों को पूरा किया है। उसी के आधार पर वोट करे। प्रदेश में जनता आप को विकल्प के रूप में देख रही है। इस मौके पर आप अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, साधु सिंह एडवोकेट, अमन बाली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments