Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कारागार, जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम, नारी...

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कारागार, जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम, नारी निकेतन का निरीक्षण किया

देहरादून। सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग ममता कुमारी 17 नवम्बर से 18 नवम्बर तक जनपद देहरादून में भ्रमण पर रही। भ्रमण के दौरान 17 नवम्बर को उन्हों ने जिला कारागार, जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम प्रेमधाम, नारी निकेतन तथा वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षणों की समीक्षा 18 नवम्बर 2023 को राजकीय अतिथि गृह बीजापुर गेस्ट हाउस में की गयी। सदस्य द्वारा अवगत करवाया गया कि वन स्टॉप सेन्टर में रेगुलर स्टाफ की व्यवस्था न होने के कारण उसका संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है परिणामस्वरूप वहाँ वादों की संख्या कम है तथा महिलाओं को योजना का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदस्य द्वारा निर्देश दिए गये कि वन स्टॉप सेन्टर में नियमित स्टॉफ की व्यवस्था की जाए ताकि उक्त योजना का सही लाभ महिलाओं को मिल सके। उनके द्वारा अवगत करवाया गया कि जनपद में कोई भी राजकीय वृद्ध आश्रम नहीं है. जिस वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया गया है उसको भी सरकार से कोई सहायता प्राप्त नहीं है। बेसहारा वृद्ध महिलाओं की समस्याओं दृष्टिगत रखते हुए सरकार को भी इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए तथा इस ओर आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए सदस्य ने नारी निकेतन केदारपुरम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए अवगत करवाया कि वहाँ रह रही महिलाओं और बालिकाओं हेतु दिवस निर्धारित कर उनके परिजनों से उनकी वार्ता करवायी जाए जिससे उनको मानसिक संतोष प्राप्त हो अन्य प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए भाषा अनुवादक की व्यवस्था हो ताकि उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उन्हें उनके परिजनों के पास भेजने हेतु सार्थक प्रयास करने के भी निर्देश दिए गये निर्देशित किया गया कि उक्त संस्था में पोलिंग बूथ की भी व्यवस्था की जाए ताकि वो अपने मताधिकार का प्रयोग सुगमता से कर सकें।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments