Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

देहरादून। कांग्रेस ने स्थानीय नगर पालिका परिषद विकासनगर के आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी मानवेंद् सिंह ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधानसभा प्रभारी मानवेंद्र ने कहा हम सबको एक साथ मिलकर चुनाव में भाजपा को हराना है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा आने वाले नगर पालिका, सहकारिता व लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हर प्रकार का हथकंडा अपनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता कांग्रेस में करण माहरा के कंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है प्रत्येक नगरपालिका वार्ड में किसी भी कांग्रेस साथी का वोट न छूटे। युवा वर्ग का वोट अवश्य बनाएं बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम चुनाव के प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि प्रत्येक उसे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। लगातार सड़कों पर कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट है और मजबूती से चुनाव में भागीदारी करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ सभासद शम्मी प्रकाश, मुनीर अहमद, अनुपम कपिल, हनी सफल, बलजीत सिंह, रेशमा अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कीतेस जायसवाल, देवानंद पासी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, राजीव शर्मा, रोहित रोहिल्ला, केमी भाई, संसार सिंह, मायाराम नौटियाल, राजकमल जुगराण, पीसीसी सदस्य संजय जैन, वरिष्ठ सभासद सलीम भाई आदि ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments