Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री जोशी ने बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों संग की बैठक

मंत्री जोशी ने बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों संग की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव बूथ संख्या 109 जमोलीवाला में बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्वप्रथम बूथ पर दीवार लेखन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से सरल ऐप तथा नमो ऐप भी डाउनलोड करवाये। बैठक के दौरान काबीना मंत्री ने बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से जन संवाद किया और उनके अनुभवों को सुना। जिसमें आयुष्मान योजना, जन-धन, उज्जवला आदि योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया और समूह के बारे में विस्तार से जानकारीली।
मंत्री ने बताा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश में लखपति दीदीयों की संख्या में बढ़ोतरी करनी है इसी को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने लखपति दीदीयों के लिए समूह निर्माण के काम को और अधिक गति से करने का प्रयास किया है। मंत्री जोशी ने प्रबुद्धजनों, विचार परिवार, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बूथ पर सक्रिय विपक्षी दलों के पदाधिकारियों से भी भेंटवार्ता की और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के पत्रक भेंट किये तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ समिति के पदाधिकारियों को बूथ क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लाभ दिलाने का कार्य करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments