Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंटकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंटकर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को स्वामी प्रकाशानंद के षोडश निर्वाण महोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, व विधायकगण शामिल हुए। सभी ने हवन यज्ञ में आहूतियां डाली और प्रदेश में कॉमन सिविल कोड लागू होने की खुशी में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान कहा कि समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करने के लिए उत्तराखंड के लोगों ने इस पर हमें अपना समर्थन दिया है। इस मसले पर सब से वार्ता करने के बाद हम इसे राज्य में लागू करने का निर्णय ले सके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अपेक्षा है कि देश के अन्य राज्य भी इसे लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में समानता के अधिकार की व्यवस्था है। इसलिए यह देश में कहीं भी लागू हो सकता है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने भी इसके लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments