Monday, May 13, 2024
Home उत्तराखंड टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने दाखिल किया...

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला देहरादून स्थित निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा-पिथौरागढ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश जोशी एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र रावत 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के नामांकन में प्रतिभाग किया तथा दिनांक 27 को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के नामांकन में प्रतिभाग करेंगे। टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व आज हजारों की संख्या मे ंकांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्रवान किया।
इस अवसर पर टिहरी लोकसभा क्षेत्र के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से बडी संख्या में विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

दोपहर बाद उत्तरकाशी में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तरकाशी। जनपद में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में...

Recent Comments