Friday, May 10, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री जोशी और भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसम्पर्क कर...

मंत्री जोशी और भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसम्पर्क कर वोट मांगे

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सांसद प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी, अनारवाला और विलासपुर कांडली में जनसंपर्क व बैठक की तथा 19 अप्रैल को बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के बूथ संख्या 126 और 127 तथा अनारवाला ग्राम पंचायत के अनारवाला बूथ संख्या 121 और 122 और विलासपुर कांडली सहित विभिन्न क्षेत्रो में जनसंपर्क एवं जनसभा को सम्बोधित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से माला राज्यलक्ष्मी शाह को पिछली बार से दुगने अंतर से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की ओर लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी सरकार ही भारत के सुनहरे भविष्य की गारंटी है। मोदी सरकार वादों को पूरा करने की गारंटी है। विगत वर्षों में हमारी सरकार ने जो कहा वह किया है। हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, वंचित सभी की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भारत के नागरिकों की खुशहाली की गारंटी हैं। यही समय है सही समय है। जब हमें पुनः राष्ट्रवादी सरकार को चुनना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना है। अपने बूथ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर कमल के सामने का बटन दबाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांडली क्षेत्र से दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराईै।

RELATED ARTICLES

31 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा व यमुना...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान

देहरादून। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली द्वारा आठ मई को फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान किया गया। बीते छह मई...

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

31 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा व यमुना...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान

देहरादून। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली द्वारा आठ मई को फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान किया गया। बीते छह मई...

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ...

अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक क्लिक में आनलाइन मिलेगी

देहरादून। जनपद देहरादून की अभिनव पहल शीघ्र रिकार्डरूम के अभिलेख पोर्टल पर अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक ही क्लिक में आनलाईन मिलेगी। जिस...

Recent Comments