Thursday, May 16, 2024
Home उत्तराखंड नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, यातायात व्यवस्था चरमराई

नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, यातायात व्यवस्था चरमराई

नैनीताल। सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानी उमड़े तो यहां होटल व गेस्ट हाउस के साथ वाहनों से पार्किंग स्थल भी पैक हो गए। रविवार को पर्यटक वाहनों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमराने से यहां माल रोड समेत अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।जाम का आलम यह रहा कि पांच मिनट का माल रोड का सफर आधे घंटे से भी अधिक समय में बमुश्किल पूरा हुआ। इस दौरान मल्लीताल से लेकर बारापत्थर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही जबकि दुपहिया वाहनों के सैकड़ों की संख्या में बेरोकटोक आवागमन से यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ।
वीवीआइपी ड्यूटी में हल्द्वानी गए पुलिस कर्मियों की वजह से यहां यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए चंद पुलिस कर्मी घंटों तक जूझते नजर आए। शनिवार से यहां भारी संख्या में सैलानी उमड ने लगे थे।़ भीड़ बढ़ने से नगर के अधिकांश होटल सुबह ही पैक हो गए। दोपहर तक नगर के दूरदराज के होटल, होमस्टे व गेस्ट हाउस भी भर गए। इस बीच पार्किंग व होटलों की तलाश में पर्यटक वाहन रेंगते रहे और नगर के आंतरिक मार्गों में जाम लगता रहा। यहां लोअर मालरोड, स्नोव्यू मार्ग, बारापत्थर मार्ग, नारायण नगर से बारापत्थर व भवाली मार्ग पर घड़ी घड़ी जाम लगने से स्थानीय लोग भी परेशान रहे। संकरी सड़कों में लगे जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दुपहिया वाहनों के बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर के सभी मार्ग वाहनों से पट गए।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments