Wednesday, May 22, 2024
Home उत्तराखंड राज्य में 11,729 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

राज्य में 11,729 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। इसके दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सायं 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं। कल इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। इन पोलिंग पार्टियों को कल सुबह से सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी।

RELATED ARTICLES

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 84 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस की समस्याएं सुनी आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें आपसी...

टूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

देहरादून। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा के संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से...

भर्तियों को लेकर वन विभाग के मुखिया से मिली राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

देहरादून। वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में वेटिंग लिस्ट शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के पदाधिकारी वन विभाग के मुखिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 84 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस की समस्याएं सुनी आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें आपसी...

टूर आपरेटर्स एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

देहरादून। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा के संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से...

भर्तियों को लेकर वन विभाग के मुखिया से मिली राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

देहरादून। वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में वेटिंग लिस्ट शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के पदाधिकारी वन विभाग के मुखिया...

यात्री सुविधाओं को चाक-चैबंद बनाए रखने में जुटा है प्रशासन

उत्तरकाशी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों का आवागमन सुव्यस्थित एंव सुचारू ढंग से जारी है। आज दोपहर 12 बजे तक गंगोत्री धाम में...

Recent Comments