Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है। उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने शाहपुर शीतला खेड़ा में आयोजित ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि मानव एकता दिवस बाबा गुरबचन सिंह की मानवता के प्रति की गयी उनकी सच्ची सेवाओ को समर्पित है। जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव सदैव निष्काम ही रहा है। ऐसी भावना जब हमारे मन में बस जाती है। तब हमारा जीवन वास्तव में मानवता के कल्याणार्थ समर्पित हो जाता है। हमारी सेवा भावना साकार एवं कर्म रूप में समस्त मानव परिवार के लिए वरदान बन जाती है।
मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की और से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में 204 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि रक्तदान, मानव जीवन को बचाने की ऐसी सर्वोपरि सेवा है। जिसमें परोपकार की निःस्वार्थ भावना निहित है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments