Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड जैनिथ का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ

जैनिथ का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित फैस्ट में बालीवुड सिंगर सुनिधि चैहान, गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी एवम् दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड प्रस्तुतियां देगा। जैनिथ-2024 को लेकर एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों में भी भारी उत्साह है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जैनिथ-2024 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों एवम् जैनिथ-2024 के आयोजक मण्डल को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने जैनिथ-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी, वार्षिक फैस््ट जैनिथ 2024 की समन्वयक डॉ मनीषा मैंदुली, कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 का डिजिटल आगाज किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने वाला पल है। यह आयोजन एक जीवंत और गतिशील कैंपस कल्चर बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जैनिथ-24, हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होना है। ये हस्तियां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से जुड़ेंगी। उन्होंने छात्रों से इस मनोरंजन और मस्ती से भरे तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट को सफल बनाने के लिए अच्छे आचरण का परिचय देने और जैनिथ-24 की भावना को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments