Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक

भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के 6 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पाकर फायर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। घटना सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है।
उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है. मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। घटनास्थल के लिए फायर सर्विस, राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।
सालरा गांव समुद्र तल 2018 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ग्राम प्रधान सालरा ने ही प्रशासन को आग लगने की घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी घटनास्थल पर भेजा गया। उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी ली। साथ ही राहत और बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हेलीकॉप्टर की मदद के लिए वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments