Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड उत्‍तराखंड में केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

उत्‍तराखंड में केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल मंडराने लगे थे। सुबह से देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।बीते मंगलवार और बुधवार को प्रदेशभर में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद बीते दो दिनों से गुनगुनी धूप के कारण ठंड से राहत मिली। वहीं, धूप के कारण उत्तराखंड की पहाड़ि‍यों पर गिरी बर्फ पिघलने लगी है। हालांकि, पर्यटक स्थलों पर खासी रौनक बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह से धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते बादल मंडराने लगे। सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो गया है। जिससे अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह कुछ देर धूप खिलने के बाद बादलों की आवाजाही होने लगी। साथ ही शीतलहर भी चली। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को धूप खिलने से नागरिकों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल गई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। हालांकि सुबह मौसम साफ रहा और सवा आठ बजे के बाद ही धूप खिल गई। लेकिन, कुछ देर धूप खिलने के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर एकाएक धूप खिल जाती तो दूसरे ही पल बादल अपना डेरा डाल देते। वहीं हवा भी चली। इस कारण मौसम में ठंड का असर बढ़ गया।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार नौ जनवरी तक मध्यम से घने बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments