Monday, May 13, 2024
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किये है। जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को शुरू किया है। जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी और हम 60 पर का जो नारा है उसको साकार करेंगे।

RELATED ARTICLES

लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 3383 मामलों का हुआ निस्तारण

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में 11 मई को प्रातः 10.00 बजे से...

इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के पहले दिन मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

देहरादून। वीजी फैशन एंटरटेनमेंट द्वारा विशेष इवेंट्स के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का 7वां संस्करण आज देहरादून के...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकारः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना विस्थापन नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों में रह रहे लोगों को उजाड़ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 3383 मामलों का हुआ निस्तारण

देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में 11 मई को प्रातः 10.00 बजे से...

इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के पहले दिन मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

देहरादून। वीजी फैशन एंटरटेनमेंट द्वारा विशेष इवेंट्स के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का 7वां संस्करण आज देहरादून के...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकारः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना विस्थापन नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों में रह रहे लोगों को उजाड़ने...

किरायेदार ही निकले लूटेरे, गिरफ्तार

देहरादून। बुजुर्ग महिला को घायल कर जेवरात व स्कूटी लूट की घटना को अंजाम देने वाले किरायेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे...

Recent Comments