Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड केंद्रीय बजट में उतराखंड को आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य...

केंद्रीय बजट में उतराखंड को आपदा में मदद का भरोसा स्वागत योग्य कदमः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया है। उत्तराखंड के लिए आपदा में मदद काफी अहम है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि की बजट में विशेष चिंता करने के लिए पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बजट से प्राप्त होने वाले ईंधन से डबल इंजन सरकार की गति, राज्य में कई गुना तीव्र होने की उम्मीद जताई। भट्ट ने बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बजट बताया। जिसमे महिला सशक्तिकरण के माध्यम से उनकी भागेदारी बढ़ाने की बात की गई है। मुद्रा लोन की लिमिट में वृद्धि की गई है साथ ही रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला यह बजट है। यह आत्म निर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट, किसानों, व्यापारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से माध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है।
उन्होंने बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। भट्ट ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदा के चलते प्रत्येक वर्ष देवभूमि को बड़े पैमाने पर राजस्व एवं जन हानि को झेलना पड़ता है। बजट भाषण में परिलक्षित केंद्र की यह चिंता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है। जिसके लिए भाजपा, राज्य की जनता तरफ सीएम का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, देश का यह आम बजट, प्रदेश में विकास की दिशा में डबल इंजन की सरकार की गति को कई गुना बढ़ाएगा। जिससे उत्तराखंड, अमृत काल में श्रेष्ठ राज्य बनने के अपने सफर को निर्णायक चरण में ले जाने में सफल होगा ।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments