Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस ने हरिद्वार से शुरू की धाम प्रतिष्ठा यात्रा

कांग्रेस ने हरिद्वार से शुरू की धाम प्रतिष्ठा यात्रा

हरिद्वार। धामों की प्रतिष्ठा बनाए रखने के प्रति आम नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप हरिद्वार हर की पैड़ी से केदारधाम के लिए यात्रा की शुरुआत कर दी है। जिसका समापन 5 अगस्त को केदारनाथ धाम में होगा। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए धर्म की राजनीति करती आ रही है अब उसने उत्तराखंड के पवित्र धामों का भी बाजारीकरण और राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा धामों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम तो किया ही जा रहा है इसके साथ ही देवभूमि की संस्कृति के साथ भी खेल खेला जा रहा है। लेकिन कांग्रेस उसे इस तरह के प्रयासों में सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर भाजपा के नेता धामों की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युग युगांतर से जो धाम देवभूमि की धरोहर हैं भाजपा नेताओं द्वारा उन धामो को भी राजनीति का मुद्दा बनाया जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी यह यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। उनकी इस यात्रा का मकसद आम लोगों को जागरूक करना और यह बताना है कि भाजपा द्वारा सनातन धर्म और हमारे पवित्र धामों की मर्यादा को किस तरह से खंडित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा से जुड़े धामों की मर्यादा को बचाने के लिए आम आदमी भी जागरूक बने। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करने से बाज आये। उधर प्रीतम सिंह ने कहा कि हमारे धाम हमारे प्रदेश की मर्यादा और प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। भाजपा जिस तरह देश भर के धार्मिक स्थलों को लेकर राजनीति करती आई है उसका सच अब देश की जनता जान चुकी है उनका यह प्रयोग उत्तराखंड में सफल नहीं हो सकता है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments