Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार से चलकर गुरूवार को ऋषिकेश पहुंची। केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सबसे पहले नेपाली फार्म पहुंची। यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और धामी सरकार पर धर्म का व्यवसायी करण करने का आरोप लगाया। बुधवार 24 जुलाई को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांग्रेस ने गंगा पूजा के बाद केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा के शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शहरवासियों से धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को समर्थन देने की अपील की। इसके बाद रक्षा यात्रा आईडीपीएल सिटी गेट पहुंची, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा ऋषिकेश की ओर बढ़ गई। ऋषिकेश के एक आश्रम में विश्राम करने के बाद करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने फिर से धामी सरकार को दिल्ली में बना रहे केदारनाथ मंदिर के संबंध में घेरा। त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान करके यात्रा अपने अगले पंडाव की ओर रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments