Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड बारिश और बर्फबारी ने उत्तराखण्ड में बढ़ाई ठंड

बारिश और बर्फबारी ने उत्तराखण्ड में बढ़ाई ठंड

देहरादून। प्रदेश के मैदानी जिलों में शनिवार को बारिश तो ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, चकराता, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि में बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 26 से 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार देर रात से चकराता क्षेत्र की ऊंची पहाडियों व चकराता बाजार में बर्फ़बारी का दौर जारी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो रही बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को कड़ाके की सर्दी की चपेट में ले लिया है। यह सीजन की सातवीं बर्फबारी है। शनिवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे व बारिश का दौर जारी रहा। वहीं सुबह 10 बजे के आसपास चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, देवबन, मोयला टॉप, मुंडाली, व्यास शिखर, चोरानी, कोटी कनासर आदि जगहों पर बर्फबारी शुरू हुई जो रुक रुक कर जारी रही। इससे इन क्षेत्रों में 3 से 4 इंच तक नई बर्फ जमा हो गयी है। जबकि पहले की पड़ी बर्फ अभी पिघली नहीं है। वहीं चकराता बाजार में भी लगातार बजरी व बर्फ के फोहे पड़ रहे है। लेकिन अभी तक यहां बर्फ जम नही पाई है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments