Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड मतगणना से पहले भाजपा का चुनावी नतीजों पर महामंथन

मतगणना से पहले भाजपा का चुनावी नतीजों पर महामंथन

देहरादून। भितरघात की खबरों से घिरी भाजपा ने चुनावी नतीजों से पहले संभावी सभी स्थितियों पर एक अहम बैठक बुलाकर महामंथन किया। चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रत्याशियों से उनकी परफारमेंस को फीडबैक लिया गया। जिसके आधार पर संभावित नतीजों पर आगे की रणनीति तैयार की जा सकी। बैठक से पूर्व सीएम धामी ने एक बार फिर कहा कि सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है हमें सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी और हमारी सरकार बनेगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और तमाम पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सभी 70 प्रत्याशियों ने भाग लिया। भाजपा ने मतगणना वाले दिन अपने सभी प्रत्याशियों को अपने-अपने स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है और संगठन के कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थलों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल चुनाव से पूर्व टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में भारी घमासान की स्थिति देखी गई थी। टिकट न मिलने से नाराज कई भाजपा नेताओं व विधायकों ने बगावत कर दी थी जिसके कारण हाई कमान ने राजकुमार ठुकराल, टीका प्रसाद मैखुरी, महावीर सिंह रांगड़, जितेंद्र नेगी, धीरज चैहान व मनोज साह सहित तमाम नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। मतदान के बाद भाजपा विधायक संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी, हरभजन सिंह चीमा व केदार सिंह रावत सहित अनेक प्रत्याशियों द्वारा पार्टी के ही लोगों पर भाजपा के खिलाफ काम करने के आरोप लगाए गए थे। जिन्हें लेकर भाजपा हाईकमान तक हड़कंप मचा रहा। यही कारण है कि भाजपा इस चुनाव के नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं हो पा रही है तथा मतगणना के बाद आने वाले परिणाम को लेकर चिंतन मंथन कर रही है। बैठक में सभी 70 प्रत्याशियों से वह उनकी संभावनाओं को लेकर एक समग्र नतीजे पर पहुंचने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments