Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड एफआरआई ने भीमल से रेशा निकालने की उन्नत तकनीक विकसित की, भीमल...

एफआरआई ने भीमल से रेशा निकालने की उन्नत तकनीक विकसित की, भीमल से दो घंटे में निकलेगा रेशा

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में बहुउपयोगी पेड़ पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। भीमल (ग्रीविया आॅप्टीवा) इनमें से एक प्रमुख प्रजाति है, जिससे चारा तथा रेशा प्राप्त किया जाता है। यह प्रजाति स्थानीय लोगों की आजीविका का एक मुख्य साधन है। भीमल से रेशा प्रायः परम्परागत विधि से निकाला जाता है, जिसमें लगभग एक माह का समय लगता है। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने भीमल से रेशा निकालने की एक उन्नत तकनीक विकसित की है जिसके अंतर्गत भाप पर आधारित एक मशीन का निर्माण किया है, जो कि भीमल से दो घण्टे से रेशा निकालने में सक्षम है। इस मशीन का प्रदर्शन उत्तराखण्ड के काण्डी ग्राम में विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा वन विज्ञान केन्द्र, उत्तराखण्ड में विस्तार गतिविधियों के अंतर्गत 23 मार्च को आयोजित ‘‘भीमल से रेशा निकालने की उन्नत तकनीक’’ के दौरान किया गया। प्रशिक्षण में संस्थान के विस्तार प्रभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 चरण सिंह द्वारा भीमल पर आधारित कृषिवानिकी पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें भीमल के उपयोग के बारे में बताया गया तथा आय वर्धन की जानकारी दी गई। विस्तार प्रभाग के ही अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 देवेन्द्र कुमार ने भीमल से रेशा निकालने की उन्न्त तकनीक पर व्याख्यान दिया तथा बताया कि रेशा निकालने वाली मशीन द्वारा किस तरह से दो घण्टे की अवधि में रेशा निकाला जा सकता है। प्रशिक्षण में भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान के संचालक अनिल चंदोला द्वारा भी भीमल रेशे के मूल्य वर्धन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, साथ ही उन्होंने भीमल के रेशे से बने उत्पाद, जैसे बैग, चटाई, पर्स इत्यादि उत्पाद भी दिखाए।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments