Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड मासूम से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने बीस साल के कठोर...

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

देहरादून। पांच साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने के आरोपी न्यायालय ने दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पोक्सो मीना देउपा की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। इसमें 40 हजार रुपये पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाएंगे। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को चार महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
घटना 14 जुलाई 2019 को रायवाला थाना क्षेत्र की है। पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद उसके पिता ने बच्ची की चीख सुनी। वह घर के बाहर आए तो देखा कि सन्नी थापा उर्फ सूरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी रायवाला बच्ची को छोड़कर भाग रहा था। वह बेटी को उपचार के लिए महिला अस्पताल हरिद्वार लेकर गए। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे ऋषिकेश ऐम्स रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई। न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना लगाया है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments