Thursday, May 16, 2024
Home उत्तराखंड जवाहर नवोदय विद्यालय की समस्याओं के निराकरण कराने के दिए निर्देश

जवाहर नवोदय विद्यालय की समस्याओं के निराकरण कराने के दिए निर्देश

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर के विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्राचार्या द्वारा बताये गये समस्त समस्याओं का गम्भीरता से संज्ञान लिया तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में प्राचार्या से विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकुद की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली जिसे प्राचार्या ने पीपीटी के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया। तदुपरांत प्राचार्या ने विद्यालय की बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढाने, वाशिंग मशीन की व्यवस्था , पुराने सामानों के निस्तारण, सोलर लाइट, सोलर वाटर हीटर, आदि की व्यवस्था तथा विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया । जिलाधिकारी ने उक्त का संज्ञान लेते हुए बैठक में उपस्थित एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या को सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। विद्यालय की प्राचार्या कंचन जोशी ने जिलाधिकारी महोदय को विद्यालय कीं उपलब्धियों और समस्याओं से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments