Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड मैक्स गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

मैक्स गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

पौड़ी। पैठाणी क्षेत्र में बारात से लौट रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पैठाणी थानाक्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी। वापस सिलौली गांव लौटते समय मैक्स अनियंत्रित हो गयी और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य की मौत ही गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए अपने कब्जे मे ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई थी। शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन दुर्घटना में 5 बारातियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली, अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई है। जबकि घटना में रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक तथा मोहन पुत्र हयात सिंह घायल हुए हैं। जिनका उपचार पाबौ अस्पताल हो रहा है। इस दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। सिलौली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments