Friday, May 10, 2024
Home उत्तराखंड पानी और मिट्टी ही भारत की मुख्य संपत्तिः संगीता थपालियाल

पानी और मिट्टी ही भारत की मुख्य संपत्तिः संगीता थपालियाल

देहरादून। ईशा फाउंडेशन के मीडिया समन्वयक संगीता थपलियाल ने कहा कि फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गवासुदेव 65 साल का बूढा व्यक्ति एक महीने से बर्फीले ठंड और बारिश मे लगातार बाईक से यात्रा कर रहे है और विभिन्न देशों में सेमिनार मे भाग लेकर देश दुनिया को जागरूक करने के लिये प्रयासरत हैं। इस उम्र मे शरीर को इतना कष्ट देने के पीछे पैसा और प्रसिद्धी तो नही ही होगी। यकीनन ये धरती मां के प्रति कर्तव्य परायणता ही होगी।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जहां 60 फीसदी आबादी आज भी गांवों में रहती है, जिसकी अर्थव्यवस्था आज भी खेती पर आधारित है उस देश की मुख्य संपत्ति पानी और मिट्टी है। उन्होंने बताया कि सदगुरु जग्गी वासुदेव कहते है कि अगर हम इस बात को भूल गए तो हमें ये सबक याद दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदगुरु बताते है कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने कावेरी नदी को लेकर अभियान क्यों शुरू किया है इस सवाल का जवाब देते हुए पिछले 20 सालों 3 लाख किसान खुदकुशी कर चुके हैं। कावेरी और आस-पास की भूमि का जिक्रकरते हुए उन्होंने कहा कि ये दुनिया की सबसे उपजाऊ जमीन हुआ करती थी। मनुष्य अनादिकाल से जानता है। धरती, जिस पर वह हल चलाता है, खेत जिसमें वह फसलें उगाता है और घर जिसमें वह रहता है, ये सभी हमें मिट्टी की याद दिलाते हैं। किंतु मिट्टी के संबंध में हमारा ज्ञान प्रायरू नहीं के बराबर है। यह सभी जानते हैं कि अनाज और फल मिट्टी में उपजाते हैं और यह उपज खाद एवं उर्वरकों के उपयोग से बढ़ाई जा सकती है, लेकिन मिट्टी के अन्य विशेषताओं के बारे में, जिनसे हम सड़क, भवन, धावनपथ तथा बंधों का निर्माण करते हैं, हमारा ज्ञान बहुत कम है। थपलियाल ने कहा कि मिट्टी के व्यवहार को भली प्रकार से समझने के लिये मिट्टी के रासायनिक और भौतिक संघटन का ज्ञान आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

31 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा व यमुना...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान

देहरादून। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली द्वारा आठ मई को फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान किया गया। बीते छह मई...

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

31 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा व यमुना...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान

देहरादून। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली द्वारा आठ मई को फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान किया गया। बीते छह मई...

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ...

अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक क्लिक में आनलाइन मिलेगी

देहरादून। जनपद देहरादून की अभिनव पहल शीघ्र रिकार्डरूम के अभिलेख पोर्टल पर अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी अब एक ही क्लिक में आनलाईन मिलेगी। जिस...

Recent Comments