Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड आर्य का उत्पीड़न तो याद है लेकिन जी 23 के मामले मे...

आर्य का उत्पीड़न तो याद है लेकिन जी 23 के मामले मे क्यों चुप है कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सियासी नफा नुकसान को देखकर कांग्रेस अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भाजपा में उत्पीडन का शिकार बता रही है,लेकिन अपने यहाँ जी23 का लगातार बढ़ते कुनवे पर चुप्पी साध रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय स्तर से लेकर राज्यों मे भी भगदड़ की स्थिति है और कांग्रेस सत्ता के लिए छ्टपटा रही है,लेकिन पार्टी मे वरिष्ठ नेताओं द्वारा नेतृत्व पर मनमानी और चापलूसी हावी होने के आरोप जगजाहिर है। कांग्रेस में न नेता और न ही कार्यकर्ता का सम्मान है। चौहान ने कहा कि आर्य जब भाजपा में आये तो पार्टी ने उनको वह सम्मान दिया जो उनको कांग्रेस में नहीं मिला। आर्य जब कांग्रेस में वापस गये तो उस समय भी और उससे पहले कभी भाजपा में उपेक्षित होने पर कुछ नहीं बोले। चुनाव से पहले जरूर कांग्रेस ने ऐसा कुचक्र चलाने की कोशिश की,लेकिन जनता ने उसके मन्सूबे पढ़ लिए और कांग्रेस को जनता ने फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया। जहां द्लित समुदाय के हितो की बात है तो कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग को वोट बैंक समझा और आज द्लित समुदाय कांग्रेस से दूर हो गया।
भाजपा सामाजिक न्याय के पथ पर चलकर भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़े वर्गाे को समुन्नत बनाने का कार्य कर रही है। यह बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का महत्वाकांक्षी स्वप्न था, वे समाज के पिछड़े वर्ग को जो आर्थिक, सामाजिक तथा राजनैतिक दृष्टि से बहुत पीछे था उसे आगे लाना चाहते थे ताकि वो समाज की मुख्य धारा मैं आकर समाज के लिए उपयोगी बन सके और अपना जीवन स्तर सुधार सकें। प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि बाबा साहब ने जो संविधान पर चलने का रास्ता बताया था कांग्रेस उस पर कभी नहीं चली उसने इन जातियों को केवल वोट बैंक समझा। कांग्रेस ने डा० भीम राम अम्बेडकर को हराने का काम किया। यहाँ तक कि जब तक कांग्रेस की सरकार रही बाबा साहब का चित्र भी संसद में नहीं लगने दिया गया।
भाजपा नेता  ने कहा मोदी सरकार ने पिछले 7 सालों में एससी एसटी और ओबीसी समाज के लिए धरातल पर अनेक कार्य किए ओबीसी में आरक्षण क्रीमी लेयर की आय सीमा से 600000 लाख से 800000 सालाना की गई। उन्होंने कहा की एससी और एसटी समुदाय का आरक्षण 25 जनवरी 2030 तक बढ़ाया गया सुप्रीम कोर्ट के आग्रह के बाद मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति उत्पीड़न कानून को मजबूत किया मोदी सरकार ने आदिवासियों के स्लिए मोदी सरकार ने देश भर में कुल 483 एकलव्य स्कूल खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की है। देश में 10 राज्यों में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संग्रहालय बनाने के लिए कार्य किए।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments