Tuesday, April 30, 2024
Home उत्तराखंड गृह क्लेश के चलते बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, शव...

गृह क्लेश के चलते बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, शव बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने सवा साल के बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगा दी। गंग नहर में छलांग लगाने की वजह से गृह क्लेश बताया जा रहा है। करीब ढाई घंटे के जल पुलिस व गोताखोरों के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11.30 बजे बहादराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली की रेगुलेटर पुल के पास एक महिला बच्चे को लेकर गंग नहर में कूद गई है। इस सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का अपने पति से बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश के चलते महिला ने बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगाई है। महिला का नाम निशा 26 वर्ष है। जानकारी के तहत, निशा अपने पति विक्रम सिंह के साथ ब्रह्मपुरी में रहती है। दोनों का विवाह 2015 में हुआ था। परिवार मूल रूप से संभल यूपी के रहने वाला है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद निशा बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई और रेगुलेटर पुल पर आकर गंग नहर में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पथरी पावर हाउस के पास मिले हैं। बहादराबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

तुलाज इंस्टीट्यूट में वार्षिक उत्सव संस्कृति का शुभारंभ

देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संस्कृति 2024 का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार डॉ. रचना गुप्ता ने...

देहरादून ने शुकराना कार्यक्रम के साथ कारीगरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

देहरादून। देहरादून की गर्मजोशी और प्यार ने कारीगरी रेस्तराँ को खुले दिल से अपनाया, और आभार प्रकट करते हुए कारीगरी ने अपनी प्रशंसा व्यक्त...

गंगोत्री एनक्लेव सोसाइटी की बैठक में गिरीश गैरोला अध्यक्ष व राजेश कोठारी सचिव चुने गए

देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र के गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में सर्वसम्मति से गिरीश गैरोला को अध्यक्ष, राजेश कोठारी को सचिव और निरंजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तुलाज इंस्टीट्यूट में वार्षिक उत्सव संस्कृति का शुभारंभ

देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संस्कृति 2024 का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार डॉ. रचना गुप्ता ने...

देहरादून ने शुकराना कार्यक्रम के साथ कारीगरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

देहरादून। देहरादून की गर्मजोशी और प्यार ने कारीगरी रेस्तराँ को खुले दिल से अपनाया, और आभार प्रकट करते हुए कारीगरी ने अपनी प्रशंसा व्यक्त...

गंगोत्री एनक्लेव सोसाइटी की बैठक में गिरीश गैरोला अध्यक्ष व राजेश कोठारी सचिव चुने गए

देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र के गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में सर्वसम्मति से गिरीश गैरोला को अध्यक्ष, राजेश कोठारी को सचिव और निरंजन...

यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगाः पुलिस महानिरीक्षक

देहरादून। चारधाम-यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल व जनपद देहरादून के पुलिस अधिकारियों...

Recent Comments