Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री ने दिए स्मार्ट सिटी योजना को व्यवहारिक बनाए जाने के निर्देश

मंत्री ने दिए स्मार्ट सिटी योजना को व्यवहारिक बनाए जाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा शहरी विभाग के अन्तर्गत देहादून स्मार्ट सिटी के सम्बन्ध में विधान सभा में बैठक ली। विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक कैंट सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी योजना को व्यवहारिक बनाया जाय। उन्होने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। बैठक में निर्देश दिया गया कि विभिन्न योजना को कितने नागरिक उपयोग कर रहे है, इस सम्बन्ध में डाटा उपलब्ध कराया जाय और इस सम्बन्ध में नागरिकों को जागरूक किया जाय। उन्होने स्मार्ट सिटी का आधुनिकीकरण और उच्चीकरण करने का निर्देश दिये। इस मिशन में 24 धण्टे बिजली, पानी और सालिड बेस्ट मैनेजमेन्ट की सुविधा दी जायेगी।
अभी तक स्मार्ट स्कूल, वाटर एटीएम, ई कलक्टेट, इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सिस्टम परियोजना पूर्ण हो चुकी है तथा डीआईसीसी के माध्यम से 500 सीसीटीवी कैमरो, स्मार्ट टायलेट, दून लाईब्रेरी, स्मार्ट जल आपूर्ति संर्वद्धन का कार्य चल रहा है। घण्टा घर से दिलाराम चैक, बहल चैक से आराधार, प्रिंस चैक से आराघर, घण्टा घर से किसान नगर मार्ग पर स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित कार्य चल रहे है। यहॉ पर मल्टी यूटीलिटी डक, ड्रैनेज, सीवर और जल आपूर्ति के कार्य होने है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कार्य कर रही एजेन्सी के ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन पर एफ आई आर दर्ज की गई है। स्मार्ट सिटी के समस्त कार्याे की आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments